जनता को सिर्फ भाषण नहीं, जिले के विकास का हिसाब चाहिए: हेमंत
सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- सिद्धार्थनगर। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हेमंत चौधरी के बुधवार को सिद्धार्थनगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी ने कहा कि अब सिद्धार्थनगर की जनता को सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि अपने जिले के विकास का हिसाब चाहिए। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद इस जिले को विकास की प्रयोगशाला बनना चाहिए था, लेकिन जनता आज भी सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। सत्ता में बैठे लोगों को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर की जनता कमजोर नहीं है। यह बुद्ध की धरती है, यह संघर्ष और विचार की धरती है। अब जनता अपने अधिकारों के लिए सवाल पूछेगी और सत्ता से जवाब मांगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.