कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। जिला प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी सलिल विश्नोई ने गर्मी को देखते हुए तीन पानी टैंकर जनता को समर्पित किए। दोपहर को सरसैय्याघाट स्थित गंगा द्वार पर हुए समारोह में पानी टैंकर को समर्पित करने के दौरान सांसद रमेश अवस्थी भी रहे। इस दौरान राहगीरों को बनवाए गए प्रतीक्षालय का भी लोकार्पण किया गया। यहां रघुनंदन सिंह भदौरिया, दीपक शुक्ल, नवाब सिंह, मनीष और ऋषि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...