जनता को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता से करें कार्य: मुख्यमंत्री
हल्द्वानी, मई 24 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस गौलापार में लोगों को समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें। प्राथमिकता से समय पर जन समस्याओं का समाधान किया जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, बिजली आपूर्ति व सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए खराब नलकूपों व हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। यह भी पढ़ें- जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.