जनता को भ्रमित कर रहे मरांडी, आरोप प्रमाणित नहीं हुए तो एफआईआर : डॉ अंसारी
रांची, मई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने तथ्यात्मक जवाब दिया। उन्होंने विपक्ष पर बिना तथ्यों के जनता को गुमराह करने और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को राजनीतिक लाभ के लिए स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विभाग पर निराधार आरोप लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनता की जिंदगी से जुड़ा विभाग है, जहां परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने पड़ते हैं। मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नेता प्रतिपक्ष यह साबित करें कि जिन 251 एंबुलेंसों की वह बात कर रहे हैं, वे आखिर कहां पड़ी हैं। यह भी पढ़ें- दिसंबर 2026 तक पलामू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.