रिषिकेष, मार्च 31 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर भल्ला फार्म में लोगों को आवागमन सुगम होगा। इसके लिए 3.57 किमी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। मंगलवार को श्यामपुर क्षेत्र के भल्ला फॉर्म में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 3.57 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग 248.14 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे और अब यह कार्य शीघ्र ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य हु...