जनता को परेशान होते नहीं देख सकते
मेरठ, मई 28 -- गुरुवार को भाजपा की महानगर कोर कमेटी की बैठक में शहर में चल रहे सीएम ग्रिड की सड़कों का मामला उठा। जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता को परेशान होते नहीं देख सकते। दो साल से अधिक समय से सीएम ग्रिड का काम चल रहा है, लेकिन एक भी सड़क का काम पूर्ण नहीं हुआ। मेयर से कहा गया कि जल्द से जल्द काम पूर्ण कराया जाए। मेयर ने कहा कि लगातार कार्रवाई हो रही है। गुरुवार को संगठन के विभिन्न विषयों को लेकर पार्टी कार्यालय में महानगर कोर कमेटी की बैठक हुई। महानगर प्रभारी विजय शिवहरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.