लखनऊ, अक्टूबर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस व सपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि प्रदेश-देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। चुनाव दर चुनाव देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा-राजग पर भरोसा जताती है, न कि विदेशी ताकतों के इशारे पर 'रिजीम चेंज' का एजेंडा चलाने वाले 'अर्बन नक्सल' मानसिकता से प्रेरित अराजकतावादी और दिशाहीन नेतृत्व पर।उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में लोकतंत्र की जड़ें पहले के मुकाबले और मजबूत हो रही हैं। लोकतंत्र को 'परिवारवादी जकड़न' से बाहर निकालकर उन्होंने सही मायने में इसे 'जन-गण-मन' का लोकतंत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि अपनी जनकल्याणकारी योजनाओ...