इटावा औरैया, फरवरी 12 -- इटावा , संवाददाता। जनता कॉलेज बकेवर, इटावा एवं कृषि विभाग की ओर से 12 फरवरी से दो दिवसीय कृषि, विज्ञान प्रदर्शनी, जैविक किसान मेला, किसान गोष्ठी एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, उन्नत बीज, नवीन कृषि यंत्रों एवं पशुपालन संबंधी नवाचारों की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्रीय किसानों, छात्र-छात्राओं एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच संवाद स्थापित होगा, जिससे कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न कृषि विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं निजी कंपनियों द्वारा 24 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.