आगरा, मई 26 -- प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय विनय शाक्य की दूसरी पुण्य तिथि सोरों में सहावर गेट पर स्थित एक गेस्ट हाउस में मनाई गई। एटा के सांसद देवेश शाक्य व सपा नेताओं ने पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय विनय शाक्य को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को एटा के सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनय शाक्य उनके बड़े भाई होने के साथ राजनीतिक गुरू की भूमिका में भी थे। उन्होने अपने मंत्री पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिनके लिए उन्हें लोग आज भी याद करते हैं। वह समाज के बीच रहकर लोगों के सुख व दुख में हमेशा साथ रहे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित इस दौरान एटा के जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सपा के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, सहावर नगर पंचायत की चेयरमैन ना...