कोडरमा, अप्रैल 4 -- झुमरीतिलैया नगर परिषद का कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। जनता के सहयोग से जल्द ही शहर को साफ और सुंदर बनाया जाएगा। उक्त बातें नगर परिषद झुमरीतिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कही। उन्होंने बताया कि शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव कार्ययोजना पर काम जारी है। शहर के खुले नालों को ढ़कने के लिए विभिन्न आकार के स्लैब निर्माण की योजना बनाई गई, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके। साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को अशोक होटल के पीछे व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी 28 वार्ड पार्षदों को सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहीं सप्लाई पानी को मोटर से टंकी में चढ़ाने वाले लोगों के खिलाफ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.