बोकारो, दिसम्बर 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित नव नियुक्त पदाधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण के क्रम में बोकारो जिला परिभ्रमण के दौरान शनिवार को समाहरणालय सभागार में इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संवाद करते हुए प्रशासनिक सेवा के मूल्यों, कर्तव्यों और दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी होने के नाते अधिकार मिलना स्वाभाविक है, लेकिन पद का वास्तविक अर्थ जिम्मेदारी और सेवा से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि उड़ान कितनी भी ऊंची हो, जमीन पांव पर रहनी चाहिए अर्थात सफलता और पद के साथ विनम्रता और संवेदनशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने किया संवाद इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.