काशीपुर, फरवरी 18 -- काशीपुर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार शाम प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और अपराध अनियंत्रित हो चुके हैं। मंगलवार को पूर्व सीएम रावत कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवम शर्मा के आवास पहुंचे और उनकी बहन के विवाह पर परिजनों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य फोकस जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर रहेगा। इसमें रोजगार, सुरक्षा और विकास के मुद्दे शामिल रहेंगे। कहा कि प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। गांवों में लोग जंगली जानवरों-बाघ, भालू,...