हाथरस, जून 16 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में नगर में विगत तीन वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में "विकास उत्सव" का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, सभासदों और बड़ी संख्या में नगरवासियों सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज द्वारा फीता काटकर किया। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक वंदे मातरम् के साथ विकास उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ。

मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तित्व इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान, विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिं...