जनता के बीच रहकर योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाएं : योगी
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा महानगर की नव नियुक्त इकाई के साथ संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यों को पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ाएं। प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाओं और कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्च निभाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने जनता तक प्रभावी पहुंच के लिए निरंतर संवाद एवं जनसंपर्क पर जोर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.