जनता के बीच जाकर समस्याओं को दूर करे जल बोर्ड कर्मचारी- प्रवेश साहिब सिंह
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में पानी की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान करने के लिए जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को जल बोर्ड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने ज़ोनल रेवेन्यू अधिकारियों (जेडआरओ) के साथ विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की तथा पारदर्शी, ईमानदार और जनकेंद्रित कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।
बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को समझें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.