नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पानी की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान करने के लिए जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को जल बोर्ड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जोनल रेवेन्यू अधिकारियों (जेडआरओ) के साथ विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की और पारदर्शी, ईमानदार और जनकेंद्रित कार्यशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याओं को समझें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- जनता के बीच जाकर समस्याओं...