प्रयागराज, फरवरी 14 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अंबेडकरनगर रवाना होने से पहले सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कल्याणकारी बजट की चर्चा जनता के बीच जाकर करें ताकि सपा और कांग्रेस के लोग जो भ्रम पैदा कर रहे हैं जनता उसे भली-भांति जान सके। कहा कि एसआईआर अभियान के बाद कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल का फूल खिलाकर और विजय का संकल्प लेकर 2017 की ऐतिहासिक विजय की गौरव गाथा 2027 में भी दोहराएंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में प्रधानमंत्री योग्यता से बनता है, उसके लिए अब परिवारवादी विरासत की मुहर कतई ज़रूरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.