जनता के बीच जाकर तैयार होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: कापड़ी
बागेश्वर, अक्टूबर 4 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भुवन कापड़ी रविवार को बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले के प्रमुख मुद्दों और आगामी चुनाव के घोषणा पत्र को लेकर चर्चा की। कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस इस बार घोषणा पत्र को केवल चुनावी वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जन घोषणा पत्र के रूप में तैयार कर रही है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को संकलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में व्यापारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों समेत समाज के विभिन्न वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.