नई दिल्ली, जुलाई 16 -- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को मुकेरियां में आयोजित जनसभा में अपनी सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और समाज कल्याण योजनाओं का विस्तृत ब्योरा देते हुए दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का अभियान लोगों के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि विपक्ष जनहित के बजाय सत्ता की राजनीति में उलझा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अपने चुनावी वादों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लागू की गई योजनाओं के माध्यम से पूरा किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार...