लखनऊ, अक्टूबर 2 -- बोले- जनधन खाते खोलने पर विपक्ष उड़ाता था खिल्ली, अब गरीब के खाते में सीधे पहुंच रहा उसका पैसा आज देश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोता, चप्पल पहनने वाला भी कर रहा हवाई यात्रा: योगी 2004 से 2014 के बीच भ्रष्टाचार, अराजकता और अकर्मण्यता से देश में था अविश्वास: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की यात्रा बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे सेवा की मिसाल लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनधन खाते खोले जा रहे थे तो विपक्ष खिल्ली उड़ाता था कि खाली खाते खोलकर क्या होगा। आज पता चल गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली कराईं और गरीब का पैसा सीधे उसके खाते तक पहुंचाया। जिनकी जेबों तक जनता का पैसा पहुंचता था, उन्हें बुरा लगना और ...