मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित जिला संबाद कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत डीएम निखिल धनराज ने 33 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही त्वरित जांच एवं समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हवेली खड़गपुर, घोड़ाखुर निवासी बन्नू हेम्ब्रम सहित अन्य ने आवासीय जमीन पर बने मकान से जबरन बेदखली की शिकायत की। वहीं, मय निवासी पप्पू पासवान ने पुस्तैनी जमीन को बिना सहमति गोतिया एवं पड़ोसियों द्वारा जबरन बिक्री किए जाने का आरोप लगाया। जबकि, सीताकुंड डीह निवासी संगम कुमार ने पत्नी के किसी अन्य के साथ चले जाने की शिकायत करते हुए पुलिसिया कार्रवाई के माध्यम से वापस बुलाने की मांग रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.