जनता के दबाव में झुकी सम्राट सरकार, नीट प्रदर्शनकारियों पर केस वापस लेने के ऐलान पर बोले तेजस्वी- एसपी भी निलंबित हों
पटना, जुलाई 28 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने नीट प्रदर्शनकारियों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। बिहार सरकार ने इस प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए सभी केस वापस लेने की बात कही है और साथ ही साथ सभी आरोपियों को रिहा करने की बात भी कही गई है। इसपर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया भी आई है। यहां बता दें कि तेजस्वी यादव ने इससे पहले सरकार को सोमवार तक का समय दिया था और कहा था कि अगर इस दिन तक सभी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस नहीं लिए गए और गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया गया तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे। अब सरकार के इस ऐलान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि सम्राट चौधरी सरकार जनता के दबाव के आगे झुक गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जनता के दबाव में अंततः सरकार को झुकना पड़ा और फैसले वापस लेने पड़े। देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.