पटना, मार्च 5 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन और बिहार में मुख्यमंत्री बदलाव पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को उन्होंने कहा कि कई मायनों में यह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस जो बात बार-बार कह रही थी, वही अब सच साबित हो गई है। जी-2 द्वारा रची गई साजिश के तहत बिहार में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश राठौड़ ने कहा है कि अंग्रेजों की तरह मोदी और शाह ने जदयू के तीन सामंती नेताओं को मुखबिर बनाकर, जांच एजेंसियों का डर दिखा कर, नीतीश कुमारजी को ट्रैप में लेकर, मुख्यमंत्री के पद से हटा कर, दिल्ली में दरकिनार किया जा रहा है l बिहार की जनता, बिहार का पिछड़ा और अति पिछड़ा इस कुकृत्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.