रांची, नवम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया से जनता के चेहरे पर खुशी दिखाई दे ही है। इस नियुक्ति से 50 हजार लोगों की आय बढ़ेगी। नौ हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने से इनके परिवार के 50 हजार लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे न केवल आधी आबादी , बल्कि एक से डेढ़ करोड़ लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 50 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें प्रतिवर्ष 15,300 करोड़ दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने का काम पहली सरकार को ही करना था, लेकिन नहीं किया। वर्ष 2000 में 3.49 लाख पद स्वीकृत थे, जिनमें 1.88 लाख पद ही भरे थे। तत्कालीन सरकार ने रिक्त पदों को भरने का प्रयास ही नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.