मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले का प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता के कायों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मीनापुर के धर्मपुर पंचायत अंतर्गत शंकरपट्टी गांव में स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का एक माह पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री का सपना है कि सरकार आपके द्वार तक जाए ताक जिला व अनुमंडल का चक्कर नहीं लगाना पड़े। मंत्री ने कहा कि एक महीने में मामले का निष्पादन करना अनिवार्य कर दिया गया है। बिहार में कानून का राज चलेगा। बिहार अपराध मुक्त हो रहा है। गलत प्रवृत्ति के लोगों का सामाजिक स्तर पर बहिष्कार करने की अपील करते हुए मंत्री ने भ्रष्ट्राचार मुक्त बिहार बनाने में सभी क...