गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराया जाए। समस्या से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ लेकर उनका संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा,चिंता मत करिए, सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।गुरुवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने इत्मीनान से प्रार्थना...