गिरडीह, दिसम्बर 3 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुए जन संगठन जनता की आवाज द्वारा बुधवार को जमुआ प्रखंड के दुम्मा बारोटांड़ में पचास जरुरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कम्बल वितरण शिविर के साथ साथ स्वास्थ्य जागरूकता का कार्य भी किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ द्रोण ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की सेवा ही असली इबादत है। उन्होंने कहा कि गरीबों और बुजुर्गों की सेवा से ही सफलता का मेवा मिल सकता है। कहा कि बदलते मौसम में हेल्थ इश्यू पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अवेयरनेस बहुत जरूरी है। इसके बिना हम स्वस्थ जीवन नहीं जी सकते। कहा कि ठिठुरन भरी ठंड में हमें ऐहतियात बरतना चाहिए। खान-पान में संयम रखना चाहिए। मौसम के हिसाब से खान-पान जरूरी है। कहा कि नियमित वर्कआउट जरूरी है और हर दिन धूप का सेवन करना जरूरी है। अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.