नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपिरषद की बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज का ब्योरा हासिल करने के बाद मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में आम जनता की सुविधाओं पर तेजी से काम करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री ने मिशन 2047 को ध्यान में रखते हुए तेजी से काम करने और रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉर्म पर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। उन्होंने 12 साल पूरे होने पर जनता के बीच सरकार की हर उपलब्धि और योजना को नीचे तक ले जाने को कहा। नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में लगभग साढ़े चार घंटे तक चली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में नौ मंत्रालयों ने अपने कामकाज का ब्योरा पेश किया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पिछले दो सालों की प्रगति और विभिन्न परियोजनाओं के नरेंद्र म...