जनता की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
बोकारो, मई 21 -- सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से बुधवार को उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड के कई ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- आपसी समन्वय और सकारात्मक सहयोग के साथ जिले के विकास कार्यों को दें गति : मंत्री समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.