जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर लगा जन समस्या निवारण केंद्र
रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस की ओर से रविवार को आरबीएसएस कार्यालय में 38 वां समस्या निवारण केंद्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को लेकर पहुंचे। केंद्र में लोगों ने पेंशन, पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। केंद्र में उपस्थित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पुटूस ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- चैंबर की बैठक में रेलवे स्टेशन व शहर की आधारभूत सुविधाओं के सुधार की उठी मांग मौके पर आरबीएसएस के अजय कुमार, अमर बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.