मुजफ्फरपुर, जून 9 -- सकरा/मुरौल, हिटी। महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न जन मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को सकरा और मुरौल प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। सकरा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवचंद्र राम और मुरौल में प्रखंड राजद अध्यक्ष आनंदलाल राय ने की।धरना सभा में राजद के पूर्व विधायक लालबाबू राम ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस समेत अन्य उपयोगी सामान की कीमत बढ़ाई जा रही हैं। सरकार आम जनता की समस्या की अनदेखी कर बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। यह भी पढ़ें- जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही सरकार : पूर्व विधायक इस दौरान उन्होंने सकरा सीओ से सबहा आंबेडकर उपवन भवन की भूमि ...