बेगुसराय, मई 6 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। 19 मई को गढ़पुरा प्रखंड की कोरैय पंचायत एवं मालीपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जबकि, मालीपुर के सहयोग शिविर में जिला के बंदोबस्त अधिकारी भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को मालीपुर पंचायत भवन में बीडीओ विकास कुमार, सीओ राजन कुमार तथा बीएओ ओम प्रकाश यादव ने बैठक की। इसमें पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य आदि थे। उन्हें बताया गया कि 19 मई को पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार हो। जिन व्यक्ति को सरकार के किसी भी विभाग से संबंधित कार्य हो, उसके लिए लिखित रूप में दे सकेंगे जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और समस्या का निदान होगा। इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई है।

हिंदी...