खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया, नगर संवाददाता कचहरी रोड स्थित जदयू विधायक कार्यालय में शुक्रवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों-आवास बोर्ड, माड़र, रसौंक, भदास, लाभगांव एवं दुर्गापुर रविदास टोला-से आए दर्जनों पीड़ितों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। जनता दरबार में पहुंचे लोगों को न सिर्फ सम्मानपूर्वक सुना गया, बल्कि उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। कई मामलों में मौके पर ही पहल कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे लोगों में संतोष और भरोसा देखने को मिला। विधायक बबलू कुमार मंडल ने इस अवसर पर कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.