जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता: केशव प्रसाद
लखनऊ, जुलाई 20 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में दो दर्जन जिलों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
समस्याओं की सुनवाई उनके आवास 7-कालिदास मार्ग पर सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें भूमि एवं राजस्व विवाद, अवैध कब्जे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, विद्युत, पेयजल, पुलिस प्रशासन, शिक्षा, रोजगार आदि मामले थे। केशव प्रसाद ने कहा कि जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच विश्वास व संवाद का मजबूत माध्यम है। जनता की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.