जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : सांसद
लोहरदगा, जून 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार को किस्को प्रखंड सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक का उद्देश्य बैठक में प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.