बगहा, मई 3 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने रविवार को शिकारपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं और एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।एसपी ने बताया कि जनता दरबार की पहल से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी और थाना स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से महिलाओं, किशोरियों और कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता अनिवार्य है। ऐसे मामलों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जनता दरबार के दौरान चर्चित फैजान अपहरण मामले में पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर जल्द बरामदगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.