पटना, जनवरी 7 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के मंत्री संजय कुमार सिंह ने अभियंताओं को निर्देश दिया है कि जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समाधान करें। क्षेत्र में यह कार्य आपकी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में एक है। मंत्री बुधवार को बापू टावर में नवनियुक्त 104 सहायक अभियंताओं के ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर घर नल का जल योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल शुद्ध पेयजल पहुंचाया है, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के सम्मान में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। राज्य के एक लाख चौदह हजार से अधिक वार्डों में 1.86 करोड़ घरों तक प्रतिदिन 70 लीटर प्रति व्यक्ति की दर से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। यह तभी संभव है जब फील्ड स...