मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- गायघाट,एक संवाददाता। केवटसा चौक पर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का आमरण अनशन बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का समर्थन करने आरा के भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता की मांगों को सरकार लगातार दरकिनार कर रही है। उन्होंने संसद के बजट सत्र में मामले को उठाने की घोषणा की। माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य संतोष सहर ने कहा कि विनाशकारी बांध इलाके के लोगों को बर्बाद कर देगा। सरकार जल के बंटवारे की व्यवस्था करे, ताकि बाढ़ नियंत्रित हो। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश सचिव उमेश सिंह ने कहा सरकार के जनविरोधी फैसले के खिलाफ संघर्ष ही एकमात्र उपाय है। अनशन पर रामलोचन सिंह, राजकुमार मंडल, सीताराम राय व राधा देवी बैठी हैं। इस मौके पर चंद्रेश्वर पासवान, मोर्चा के संयोजक जितेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.