पटना, मार्च 28 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव जनता की नजर में पार्ट-टाइम नेता हैं। आरोप लगाया कि उनकी राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य तक सीमित है, ताकि एक बार फिर प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार की पुरानी परिपाटी को स्थापित किया जा सके। आम जनता के प्रति तेजस्वी यादव के भीतर न तो जवाबदेही का भाव दिखता है और न ही बिहार की बेहतरी के प्रति कोई गंभीर प्रतिबद्धता। उनकी राजनीति का मुख्य आधार केवल अनर्गल बयानबाजी, दुष्प्रचार फैलाना और बिना काम के झूठा श्रेय लेना बन गया है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि झूठ और भ्रम की राजनीति से अब बिहार की जनता को गुमराह नहीं किया जा स...