पटना, मई 31 -- राजद महासचिव भाई अरुण ने केंद्र पर आमजन की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत में 11 फीसदी कमी आई है। इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान जैसे देशों ने दाम कम कर दिये, फिर भारत में क्यों कम नहीं किया जा रहा है। भारत में 114 रुपये प्रति के हिसाब से पेट्रोल बेचकर सरकार जनता पर बोझ बढ़ा रही है। इससे महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...