चित्रकूट, अप्रैल 29 -- राजापुर। नगर पंचायत सभागार में शासन से नामित सभासद राजेश केसरवानी, बद्री विशाल सिंह, सरोज मिश्रा को एसडीएम फूलचंद्र यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास, पारदर्शिता व जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता बनाएं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान होती है। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल और सकारात्मक सोच होना जरुरी है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करता है। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.