बोकारो, अप्रैल 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तहत पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मंगलवार की शाम में जनता दरबार लगाकर संसदीय क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया। सांसद ने कहा कि सेवा, संवाद और समाधान मेरे लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि एक संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं। कहा कि हर आवाज़ को समाधान तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है, जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ निरंतर सेवा में समर्पित हूं। इस मौक पर रविकांत सिंगला, रितेश सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.