बोकारो, मई 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लोगों ने बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को उनके समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह भी पढ़ें- झामुमो ने किया विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर नाग...