दरभंगा, जून 19 -- दरभंगा। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। सबका साथ सबका विकास शुरू से ही महज एक जुमला है। बिहार में सत्ता पर पुनः काबिज होने के लिए भाजपा अब हिंदुओं को बांटकर जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। सबका साथ सबका विकास पर अब भाजपा को आस नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण मतदाताओं की उपस्थिति है। जातिगत जनगणना में भी ब्राह्मण एवं भूमिहार के पिछड़ेपन का जिक्र है। इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है। इस कारण शासन-प्रशासन से ब्राह्मण लगातार पिछड़ रहे हैं। श्री आजाद ने कहा कि ब्राह्मण मतदाताओं के समर्थन से भाजपा सत्ता हासिल कर लेती है। अब समय आ गया है कि ब्राह्मण सोच-समझकर भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.