बोकारो, जून 13 -- गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने शनिवार को बेरमो विधानसभा अंतर्गत फुसरो के मकोली स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जगहों से आए क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, शिकायतों, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुनना केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज़ को सम्मान, हर समस्या को प्राथमिकता और हर जरूरतमंद को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा के पथ पर समर्पित भाव से कार्यरत हू...