पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का बुधवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जुटने लगे थे। जैसे ही सांसद एयरपोर्ट से बाहर निकले, ढोल-नगारों की गूंज और नारों के बीच समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूलों की मालाएं पहनाईं और कई जगहों पर जेसीबी मशीनों के जरिए फूलों की बारिश भी हुई। सांसद के स्वागत में हजारों समर्थक अपने वाहनों के साथ पहुंचे थे। रोड शो एयरपोर्ट रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जेल रोड स्थित सांसद कार्यालय अर्जुन भवन तक पहुंचा, जहां पहले से ही समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यालय परिसर को भी फूलों और बैनरों से सजाया गया था। समर्थकों ने यहां भी सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.