कोडरमा, फरवरी 10 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र पूरी तरह रंग गया है। चुनाव चिह्न के आवंटन के बाद प्रत्याशी मैदान में कमर कस के उतर चुके हैं वोटरों को अपने पक्ष में करने को लेकर जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। वहीं आम लोगों में भी चुनाव होने को लेकर एक उत्साह देखा जा रहा है। करीब 11 वर्षों के लंबे समय के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव से शहरवासियों को शहर का कायाकल्प बदलने की काफी उम्मीदे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था से निकलकर लोकतंत्र व्यवस्था में अब अपने नगर के सरकार बनेगी, जहां जनता की समस्या के साथ-साथ शहर के ज्वलंत मुद्दों का भी निराकरण होने की संभावना है। वर्षों से धीमी पड़ी विकास को नयी रफ्तार मिलेगी। कई लोग पिछले चुनाव के जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल से निराश भी ...