चतरा, फरवरी 10 -- चतरा, संवाददाता। नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पप्पू यादव ने नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को अव्वल मोहल्ला, लाइन मोहल्ला एवं किशनपुर सहित विभिन्न मुहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो चतरा नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस योजना के साथ काम किया जाएगा। शहर का करूंगा चहुमूखी विकास : तौफीक चतरा में नगरपालिका के नगर अध्यक्ष के प्रत्याशी मोहम्मद तौफीक आलम का प्रचार प्रसार शहर के लेकर गली मोहल्लों तक खुब चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कोई बाहर से आया हुआ नेता नहीं हूँ, मैं इसी शहर में रह...