छपरा, अप्रैल 4 -- समारोह समारोह आयोजित गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर स्थानांतरित थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शशि रंजन कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गड़खा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कई लंबित मामलों का निष्पादन हुआ और पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल कायम हुआ। वक्ताओं ने कहा कि शशि रंजन कुमार ने निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.