सिमडेगा, अप्रैल 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय जनसंवाद सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली एवं एसआईआर विषयों पर केंद्रित इस शिविर में जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बड़ा और महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में सामरोम पौल तोपनो, सुचिता तिर्की और डॉ. इम्तियाज हुसैन ने बीएलए. को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता, अधिकारों की समझ और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जैसे पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर विधायक भूषण बड़ा ने कहा कि जनसंवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भरोसे का पुल है। आज जरूरत है कि हम अपने अधिकारों को समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.